BREAKING NEWS

CURRENT AFFAIR

Gk Tricks

Category 7

नोबल पुरस्कार - विजेता 2016: संपूर्ण सूचि


नोबल पुरस्कार संस्था ने अक्टूबर 2016 के प्रारंभिक सप्ताह में वर्ष 2016 के लिए विभिन्न श्रेणियों में नोबल पुरस्कारों की घोषणा की है। सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया जाएगा।
अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1896 में नोबल पुरस्कार की स्थापना की थी। आरंभ में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार इसमें शामिल नहीं था। स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने 1968 में इसकी घोषणा की थी। नोबल पुरस्कार विजेता को 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग छह करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं।
नोबल पुरस्कार की विभिन्न की विभिन्न श्रेणियां:
अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार
वर्ष 2016 के लिए अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कारों के लिए ब्रिटिश मूल के अर्थशास्त्री ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम के नामों की घोषणा की गयी। दोनों अर्थशास्त्रियों को अनुंबध से मिलने वाली मदद से जुड़ा सिद्धांत देने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वीडन की नोबल रॉयल अकादमी ने प्रशस्ति पत्र में कहा कि वास्तविक जीवन से जुड़े अनुबंधों और संस्थानों को समझने और साथ ही अनुबंधों को बनाने में होने वाली संभावित चूकों पर किए गया उनका कार्य महत्वपूर्ण है इसलिए उन्हें इस पुरस्कार हेतु चुना गया।
रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में फ़्रांस के जीन पियरे शावेज़, ब्रिटेन के जे फ्रेज़र स्टोडार्ट एवं नीदरलैंड के बर्नार्ड फेरिंगा को इस वर्ष का नोबल पुरस्कार दिया जायेगा। तीनों वैज्ञानिकों को आणविक मशीनों के अविष्कार तथा नैनो तकनीकी को नए स्तर पर ले जाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह तीनों वैज्ञानिक संयुक्त रूप से 9.33 लाख डॉलर (लगभग 6.21 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि साझा करेंगे।
तीनों वैज्ञानिकों ने नियंत्रणीय गति के साथ अणुओं का विकास करने में सफलता प्राप्त की जो उर्जा संचार होने के लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों की इस खोज के कारण साधारण मशीन से कई गुना छोटी आणविक मशीन बनाने की दिशा में प्रयोग किये गये।  इन आणविक मशीनों द्वारा सेंसर, उर्जा भंडारण तथा उर्जा आकार को नई दिशा मिल सकेगी।
भौतिकी का नोबल पुरस्कार
वर्ष 2016 के भौतिकी नोबल पुरस्कार हेतु डेविड थोलुज, डेंकन हेल्डन और माइकल कोस्टरलिट्ज का चयन किया। उन्हें पदार्थ और द्रव्य अवस्थाओं पर शोध हेतु यह पुरस्कार दिया गया। डेविड जे थोलुज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन में प्रोफेसर हैं। एफ डंकन एम हेल्डन प्रिन्सटन यूनिवर्सिटी, अमेरिका में भौतिकी के प्रोफेसर हैं। जे माइकल कोस्टरलिट्ज ब्राउन यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर हैं। यह तीनों संयुक्त रूप से 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर का पुरस्कार साझा करेंगे।
सभी तीनों विजेताओं ने भौतिकी में खोज हेतु टोपोलॉजिकल अवधारणाओं का प्रयोग किया। 1970 के शुरूआती वर्षों में माइकल कोस्टरलिट्ज एवं डेविड थोलुज ने इस अवधारणा को बदला कि सुपरकंडक्टिविटी पतली परतों में नहीं पाई जाती।
इन वैज्ञानिकों द्वारा की जा रही खोज अभी शोध के स्तर पर है लेकिन भविष्य में उनकी खोज का प्रयोग पदार्थ विज्ञान में किया जा सकेगा। यदि उनकी खोज सफल रही तो भविष्य में वर्तमान से भी छोटे कंप्यूटर और फोन बनाये जा सकेंगे। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज तत्वों की डिजाइनिंग की अवस्था से सम्बंधित है।
नोबेल शांति पुरस्कार
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। नोबेल समिति ने अनुसार उन्हें अपने देश में 50 साल से चल रहे गृह युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस और फार्क नेता करीब चार साल से जारी वार्ताओं के दौर के बाद समझौते तक पहुंचे थे।
हालांकि कोलंबिया में वामपंथी विद्रोही लड़ाकों के साथ शांति समझौते को जनमत संग्रह में ठुकरा दिया गया है। बहुत से कोलंबियाई लोगों का कहना है कि शांति समझौते में फार्क को लेकर नरमी बरती गई।
चिकित्सा का नोबल पुरस्कार
71 वर्षीय वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को 2016 के चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। इन्होंने नष्ट कोशिकाओं के पुनर्निर्माण पर कामयाबी हासिल की। स्वीडेन के नोबेल पुरस्कार वितरण समिति ने उसके नाम की घोषणा की और उनके प्रतिभावान प्रयोगों के लिए उनकी प्रशंसा की। इस प्रक्रिया द्वारा संक्रमण, ट्यूमर, कैंसर, पार्किंसंस, मधुमेह जैसे रोगों के लिए दवाईयाँ बनाई जा सकती हैं।
साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार
अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलेन को साहित्‍य के नोबेल पुरस्‍कार के लिए चुना गया है।
      नोबेल पुरस्कार-2016
____________________________
प्रश्न-नोबेल पुरस्कार-2016 के संदर्भ में निम्न विकल्पों को सुमेलित कीजिए-
        
                  व्यक्ति  —————– क्षेत्र
1. जुआन मैनुएल सांतोस                                                      A. रसायन विज्ञान
2. जीन पियरे साउवेग, सर जे. फ्रासेर, स्टोडार्ट, बर्नार्ड एल.फेरिंग B. चिकित्सा विज्ञान
3. डेविड जे.थूलेस, एफ. डंकन एम. हाल्डेन और जे. माइकल कोस्टरलिट्ज C. शांति
4. योशिनोरी ओसुमी                                                                D. भौतिक विज्ञान
विकल्प        
1 2 3 4
A. C B A D
B. D A B C
C. C A D B
D. B D A C
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
वर्ष 2016 के लिए विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान ‘नोबेल पुरस्कार’ की घोषणा अक्टूबर, 2016 में की गयी।
नोबेल पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध स्वीडिश वैज्ञानिक एवं डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा स्थापित 10 लाख पाउंड के स्थायी कोष के ब्याज से पांच विभिन्न क्षेत्रों 1. चिकित्सा विज्ञान, 2. भौतिक विज्ञान 3. रसायन विज्ञान 4. साहित्य तथा 5. शांति में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किए जाते हैं।
नोबेल पुरस्कार के साथ दिए जाने वाले अर्थशास्त्र के क्षेत्र के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1968 में स्वीडन के ‘स्वेरिजेस रिक्स बैंक’ ने अपनी 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में की थी।
इस पुरस्कार की राशि बैंक ऑफ स्वीडन द्वारा वित्त पोषित की जाती है।
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1969 में प्रदान किया गया था।
नोबेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1895 में स्वीडिश रसायनशास्त्री अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल के वसीयत के द्वारा की गयी थी।
शांति, साहित्य, रसायन, चिकित्सा एवं भौतिकी का प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में प्रदान किया गया था।
वर्ष 2016 के इन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर, 2016 को स्टॉकहोम (शांति का पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो) में किया जाएगा।
पुरस्कारों का वितरण निम्नवत है-
----------------------------------------------
            अर्थशास्त्र
       ______________
10 अक्टूबर, 2016 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा वर्ष 2016 के अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय, कैंब्रिज, अमेरिका के ओलिवर हार्ट और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, कैंब्रिज के बेंट होम्सट्रॉम को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
इन्हें यह पुरस्कार अनुबंध सिद्धांत (Contract Theory) में किए गये योगदान स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
आधुनिक अर्थव्यवस्था में एक साथ अनगिनत अनुबंध समाहित हैं। ओलिवर हार्ट और बेंट होम्सट्रॅाम द्वारा बनाया गया नया सिद्धांत वास्तविक जीवन के अनुबंधों एवं संस्थाओं के साथ-साथ अनुबंध संरचना के संभावित नुकसान समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
----------------------------------------------
               शांति
          __________
वर्ष 2016 का शांति का नोबेल पुरस्कार कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस को प्रदान किया जाएगा।
इन्हें यह पुरस्कार कोलंबिया के पचास वर्ष से अधिक पुराने गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए किये गये प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।
ध्यातव्य है कि 23 जून, 2016 को कोलंबिया सरकार और विद्रोही संगठन रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज (FARC) के मध्य पचास वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम और निःशस्त्रीकरण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस द्वारा किया गया।
यद्यपि शांति समझौते पर जनमत संग्रह में कोलंबिया की जनता ने फार्क के साथ हुए इस समझौते को नकार दिया है, लेकिन राष्ट्रपति ने शांति के प्रयासों को जारी रखने की अपनी दृढ़ वचनबद्धता व्यक्त की है।
----------------------------------------------
            चिकित्सा विज्ञान
          _______________
वर्ष 2016 का चिकित्सा शास्त्र का नोबेल पुरस्कार जापान के कोशिका विज्ञानी योशिनोरी ओसुमी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
योशिनोरी को ऑटोफैगी के क्रियाविधि के क्षेत्र में अनुसंधान के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया है।
ऑटोफैगी (Autophagy) कोशिकाओं में हो रहे क्षरण (Degradation) और उसके घटकों के पुनर्चक्रण की मौलिक प्रक्रिया है।
यह प्रक्रिया तंत्रिका से जुड़ी बीमारियों, मधुमेह एवं कैंसर को समझने एवं चिकित्सा में सहायक है।
----------------------------------------------
            भौतिक विज्ञान
      ___________________
वर्ष 2016 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिक डेविड जे. थूलेस, एफ.डंकन एम. हाल्डेन और जे. माइकल कोस्टरलिट्ज को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
पुरस्कार की आधी धनराशि डेविड थूलेस को और शेष आधी धनराशि माइकल कोस्टरलिट्ज और डंकन हाल्डेन को संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी।
इन वैज्ञानिकों को पदार्थ की टोपोलॉजी चरणों एवं टोपोलॉजी चरण में बदलाओं के बारे में अध्ययन के लिये पुरस्कृत किया जा रहा है।
वर्ष 1970 से 1980 तक इन तीनों वैज्ञानिकों ने इस अवस्था पर शोध कार्य किया।
इन्होंने अपने अनुसंधान में अतिचालकता, अति तरल पदार्थ या चुंबकीय झिल्ली के अध्ययन में उन्नत गणितीय पद्धति का प्रयोग किया।
जिसका प्रयोग भविष्य में पदार्थ विज्ञान (Material Science) और इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा।
---------------------------------------------
        रसायन विज्ञान
   _________________
वर्ष 2016 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस के जीन पियरे साउवेग, ब्रिटेन के सर जे. फ्रासेर स्टोडार्ट, नीदरलैंड के बर्नार्ड एल. फेरिंग को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
इन्हें यह पुरस्कार बाल की मोटाई से हजार गुना पतले विश्व की सबसे छोटी मशीन का डिजाइन बनाने और उसका निर्माण करने के लिए दिया जाएगा। इस मशीन को आणविक मशीन कहा जाता है।
इन तीनों वैज्ञानिकों ने नियंत्रित चाल वाले ऐसे अणुओं का विकास किया जो कि ऊर्जा मिलते ही किसी कार्य का निष्पादन कर सकते हैं।

Post a Comment

PLEASE SUGGEST US

 
Copyright © 2013 gklook-hindi gk & latest jobs download as pdf doc jpg
Powered byBlogger Templates